
ग्रीस में मछुआरों की एक रहस्यमयी ड्रोन बोट मिला है, जिसके विस्फोटकों से लैस होने का अनुमान है। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है। यह बोट, जो यूक्रेन में बना एक मानवरहित सतही वाहन है, जो आयोनियन द्वीप लेफकाडा पर मिला। अभी यह साफ नहीं है कि गुरुवार को एर गुफा में मिला यह बोट ग्रीस के जलक्षेत्र में कैसे पहुंची।
अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि शुरुआती जांच में पता चलता है कि MAGURA V3 टाइप के इल समुद्री ड्रोन में तीन डेटोनेटर लगे थे। एक सूत्र ने समाचार एजेंसी को बताया कि बोट में विस्फोटक लगे थे, हालांकि ग्रीस की सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
बम निरोधक विशेषज्ञों ने ड्रोन को खोलना और उसकी बैटरियां निकालना शुरू कर दिया है, इसके लिए घटनास्थल पर गोताखोर भी तैनात किए गए हैं।
बोट की जांच में जुटी पुलिस
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल इस बोट की तकनीकी विशेषताओं और इसके संभावित उद्देश्यों का पता लगाने के लिए जांच का नेतृत्व करेंगें। तटरक्षक बल के एक सूत्र ने बताया कि जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि ड्रोन का उद्देश्य भूमध्य सागर के बड़े क्षेत्र में रूसी तेल ले जाने वाले जहाजों को निशाना बनाना था।
समुद्री सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बोट शायद ऐसे ही कई ड्रोनों की किसी खेप का हिस्सा रहा हो, या फिर सिग्नल फेल होने के कारण यह अपने रास्ते से भटक गया हो।
बोट को नौसैनिक अड्डे पर लाया गया
ग्रीस के सरकारी प्रसारक ERT के अनुसार, शुक्रवार को इस बोट को जांच के लिए मुख्य भूमि पर स्थित एक नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया।
यूक्रेन ने काला सागर में रूसी नौसैनिक जहाजों के खिलाफ एक प्रभावी अभियान चलाने के लिए ड्रोन बोट का इस्तेमाल किया है। मॉस्को ने भी इसी तरह के डिजाइन वाले समुद्री ड्रोन विकसित किए हैं।