
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। ट्रेलर रिलीज के बाद से क्रेज और बढ़ गया है क्योंकि लोगों से अब इंतजार नहीं हो रहा। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली के किरदार में नजर आएंगे। पार्ट 2 में ल्यारी पर उनके कब्जे की कहानी दिखाई जाएगी।
यामी गौतम का फिल्म में होगा कैमियो
वहीं लेटेस्ट जानकारी के अनुसार यामी का फिल्म में कैमियो हो सकता है। लंबे समय से इस बारे में खबर आ रही थी अब अपडेट भी सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के अनुसार यामी गौतम धुरंधर 2 का हिस्सा हैं और एक अहम मोड़ पर सीक्वेंस में एंट्री करेंगी। उनका कैमियो कहानी में अहम ट्विस्ट जोड़ेगा। ये फिल्म के नैरेटिव को आगे बढ़ाने का काम करेगा।
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में किया अच्छा बिजनेस
बता दें कि पिछले दिनों एक इवेंट में यामी ने धुरंधर 2 का रिव्यू किया था। यामी ने बताया था कि फिल्म देखने के बाद वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं और आदित्य धर से कुछ बोल ही नहीं पाईं। धुरंधर के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का बिजनेस किया था। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्ट 2 भी वैसा ही धमाल मचाएगा।
इसके अलावा विक्की कौशल के कैमियो की भी बात सामने आ रही थी। कहा जा रहा था कि साल 2019 में आई उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से इसका कनेक्शन होगा लेकिन आदित्य धर की तरफ से कास्टिंग को लेकर अभी ऐसी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं मेकर्स ने रिलीज से पहले 18 मार्च को पेड प्रिव्यूज रखा है। इसके लिए एडवांस बुकिंग चालू हो गई है। रिलीज से पहले अभी तक 19.54 करोड़ रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं। मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी।