
सैमसंग जल्द ही अपना Galaxy S26 Ultra लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स में अनुसार ये फोन इस महीने के आखिर में रेगुलर Galaxy S26 मॉडल और Galaxy S26+ वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं अब टेक दिग्गज का अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस एक प्रमोशनल पोस्टर में सामने आ गया है, जिससे फोन के डिजाइन में हुए बदलाव का पता चल जाता है। पोस्टर इमेज को देखें तो Galaxy S25 Ultra के मुकाबले एक नया कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इतना ही नहीं पोस्टर इमेज से यह भी पता चलता है कि Samsung Galaxy S26 Ultra में S Pen का सपोर्ट भी बरकरार रहेगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra का पोस्टर आया सामने
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Samsung Galaxy S26 Ultra का एक ऑफिशियल दिखने वाला प्रमोशनल पोस्टर शेयर किया गया है। डिवाइस को उसके नए हीरो फिनिश, कोबाल्ट वॉयलेट में दिखाया गया है, जो इमेज में यूज किए गए एंगल और लाइटिंग की वजह से पर्पल दिखाई दे रहा है।हाल ही में एक टिपस्टर ने बताया था कि Galaxy S26 Ultra शायद ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर शैडो, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट और पिंक गोल्ड कलर में आ सकता है।
नए लुक में दिखाई देगा कैमरा लेआउट
Samsung Galaxy S26 Ultra पोस्टर में फोन के बैक पैनल और दाईं तरफ वाली कैमरा साइड को शो किया गया है। सबसे खास बात यह है कि कैमरा लेआउट को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें एक क्लीनर आइलैंड डिजाइन मिल रहा है जो Galaxy Z Fold 7 में देखे गए डिजाइन जैसा लग रहा है।
Samsung के Galaxy S26 Ultra के कथित टीजर से यह भी पता चलता है कि तीन बड़े गोल कैमरा स्लॉट एक पिल-शेप मॉड्यूल पर वर्टिकली स्टैक किए जाएंगे, जिसके साथ में दो छोटे स्लॉट होंगे, जिनमें से हर एक हल्के उठे हुए मेटैलिक रिंग से घिरा हुआ होगा। प्राइमरी लेंस के बगल में एक छोटा सेंसर और LED फ्लैश देखने को मिल सकती है।
साथ में S Pen भी मिलेगा
इतना ही नहीं इस पोस्टर में S Pen भी दिख रहा है, जिससे पता चलता है कि Samsung Galaxy S26 Ultra हैंडसेट में स्टाइलस सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। हालांकि ये S Pen फोन के बॉडी कलर से मेल नहीं खाता है बल्कि इसके बजाय ब्लैक कलर में दिखता है।