UN ने समुद्र के तापमान में हो रही वृद्धि को लेकर दी चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया के लोगों को समुद्र के बढ़ते तापमान को लेकर चेताया है। एंटोनियो गुटेरेस इस वक्त प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित टोंगा में एक प्रशांत द्वीप समूह फोरम में भाग ले रखे हैं।
मंगलवार को गुटेरेस ने कहा कि प्रशांत द्वीप समूह में समुद्र का तापमान दुनिया भर की तुलना में तीन गुना तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की आबादी बढ़ते समुद्री स्तर के प्रभाव से विशेष रूप से प्रभावित हो रही है।