असम में बाढ़ से हाहाकार, 58 लोगों ने गंवाई जान तो जलमग्न हुए सैकड़ों घर
असम में भारी बाढ़ के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। नदियों के उफान पर आने के चलते लोगों को अपना घर तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में हालत ऐसी है कि बाढ़ के चलते 58 लोगों की जान जा चुकी है और 30 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित है।
इस बीच असम में बाढ़ की स्थिति पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है।