आज आजमगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा

लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के मतदान हो चुके है। अब सभी राजनीतिक दलों ने 6वें चरण का प्रचार शुरू कर दिया है। सभी राजनीतिक दल चुनाव में जीत हासिल करना चाहते है, इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वहीं, समाजवादी पार्टी भी जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। पार्टी ने आजमगढ़ सीट बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी एवं मैनपुरी सांसद डिंपल यादव आज आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता जिले में अलग-अलग जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

देवर के लिए भाभी डिंपल यादव करेंगी प्रचार
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव आज यानी 21 मई को खरिहानी बाजार स्थित वंसरिया बाग में आयोजित जनसभा करेंगी। वह आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर वोट की अपील करेंगी। डिंपल अपने देवर को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी। उनके आगमन को लेकर पहले से तैयारियां की जा चुकी है। डिंपल की सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

अखिलेश यादव दो जनसभा को करेंगे संबोधित
सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है। आज अखिलेश आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर 12:25 बजे आजमगढ़ की लालगंज सीट से सपा उम्मीदवार दरोगा प्रसाद सरोज के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 2 बजे भदोही सीट से टीएमसी कैंडिडेट के समर्थन में चुनावी जनसभा करेंगे। अखिलेश जनता को संबोधित कर वोट की अपील करेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

E-Paper