गर्मियों में अपने बढ़ते वजन पर लगाना चाहते हैं फुल स्टॉप

बढ़ता वजन (Weight Gain) दुनियाभर में एक बड़ी समस्या बन गया है। lतेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें लोगों को कई समस्याओं का शिकार बना रहे हैं। मोटापा (Obesity) एक गंभीर समस्या हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है। इसे लेकर खुद वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने चेतावनी जारी की। WHO के आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में, दुनिया में 8 में से 1 व्यक्ति मोटापे के साथ जी रहा था। दुनिया भर में वयस्कों का मोटापा 1990 के बाद से दोगुना से ज्यादा हो गया है, जबकि किशोरों का मोटापा चार गुना बढ़ गया है। ऐसे में इस गंभीर समस्या से खुद को बचाना बेहद जरूरी है। गर्मियों का मौसम वजन घटाने के लिए बेहतरीन समय माना जाता है। इस मौसम में कई ऐसे फल और सब्जियां मिलती हैं, जो वजन कम (Weight Loss) करने में आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे वेट लॉस के लिए कुछ फल, जिनमें चीनी का मात्रा कम होती है और यह वेट मैनेजमेंट में भी मददगार साबित होंगे- स्ट्रॉबेरी फाइबर से भरपूर स्ट्रॉबेरी में चीनी की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह विटामिन सी से भी भरपूर होती हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती हैं और वजन घटाने में मदद करती है।

कीवी

कीवी में चीनी बेहद कम होती है और यह विटामिन सी से भी भरपूर होता है। यह आपका वजन घटाने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और वजन घटाने में मदद करते हैं।

अंगूर

गर्मियों में हर तरफ अंगूर देखने को मिलते हैं। इस मौसम में इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। इसमें भी चीनी कम और फाइबर, विटामिन सी और साइट्रिक एसिड भरपूर मात्रा होता है, जो पाचन को बढ़ावा देता है और वजन घटाने में मदद करता है।

संतरे

विटामिन सी और फाइबर से भरपूर संतरे भी गर्मियों में वेट लॉस करने का एक बढ़िया तरीका है, जो आपकी कैलोरी इनटेक को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही संतरे वजन बढ़ने से रोकने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो कम चीनी वाला फाइबर युक्त फल है, जो ओलिक एसिड से भरपूर होता है। इसे खाने से पाचन को बेहतर करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और वजन घटाने में भी मदद करता है।
E-Paper