अंतिम बार फिर से जाग उठा सोया ‘शैतान’

अजय देवगन और आर माधवन (R Madhavan) की हॉरर थ्रिलर शैतान जल्द ही बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहती हुई नजर आने वाली है। फिल्म ने रिलीज का पहला महीने लगभग पूरा कर लिया है। इस दौरान कमाई के मामले में शैतान ने जमकर गदर मचाया है। आलम ये ही कि रिलीज के 30 दिन बाद भी शैतान की कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच डायरेक्टर विकास बहल की शैतान ने 30वें दिन एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तेज रफ्तार से प्रदर्शन कर के दिखाया है, जिसकी बदौलत फिल्म की टोटल कमाई में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।

शैतान ने 30वें दिन किया कमाल

बीते 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शैतान 8 अप्रैल यानी कल रिलीज का फर्स्ट मंथ और 31 दिनों का शानदार सफर पूरा कर लेगी। इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अजय देवगन की इस सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर ने जमकर गर्दा उड़ाया और कई बड़ी फिल्मों की छुट्टी कर दी। हालांकि क्रू की रिलीज के बाद से शैतान के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन वह इतनी अधिक नहीं थी, जो इस मूवी के टोटल कारोबार को प्रभावित कर सके। इस बीच सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार शैतान ने रिलीज के 30वें दिन एक फिर से बॉक्स ऑफिस पर हुंकार भरी है और करीब 72 लाख का कलेक्शन कर डाला है।
    पहला सप्ताह                  81.60 करोड़
    दूसरा सप्ताह                  36.08 करोड़
    तीसरा सप्ताह                  20.4 करोड़
    चौथा सप्ताह                  6.57 करोड़
    30वां दिन                  72 लाख
      कुल                  146 करोड़

कमाई में देखने को मिला भारी उछाल

बीते 5 दिनों से देखा जा रहा था कि शैतान की कमाई लाखों में रह रही थी। लेकिन शनिवार को एक बार से इस मूवी के कलेक्शन भारी उछाल देखने को मिला है। जोकि काबिल एक तारीफ माना जा रहा है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि शैतान का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 150 करोड़ के करीब पहुंच सकता है।          
E-Paper