सुबह उठकर पी लें ये पानी, कब्ज की हो जाएगी छुट्टी

आज के इस रफ़्तार भरी जिंदगी में एसिडिटी जैसी बीमारियां हमारी स्पीड पर फुल स्टॉप लगा देती हैं। पेट में होने वाले कब्ज के चलते हमारे खान-पान से लेकर नींद तक प्रभावित होता है। इसके अलावा ये अगर ये बीमारी आपके शरीर में लंबे समय तक टिक गया तो इसके कारण पेट दर्द और दूसरी समस्याएँ पैदा होने लगती हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आप अपने कुछ अंगों की साफ़-सफाई करते रहें। जैसे कि पेट, आंत और लिवर जिससे इनका काम काज तेज हो जाए और फिर दूसरी समस्याओं से आप ग्रषित न हों। तो चलिए आपको एक इअसा रामबाण बताते हैं जिसके इस्तेमाल मात्र से यह बीमारी कोशों दूर भाग जाएगा। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पी सकते हैं जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में आपकी मदद करता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे….

यह आपके पेट, आंत और लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद करता है। इसके लिए आपको सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीना चाहिए। ये पानी असल में पेट को साफ करता है और आपके पाचन प्रक्रिया में तेजी लाता है।

खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीने का उपाय

इसके लिए आपको पानी में अजवाइन को भिगोकर रखना होगा। सुबह इसी पानी को हल्का गर्म करें और इसमें हींग और अजवाइन मिला लें। सबको एक साथ मिलाएं और फिर इसे पानी को पिएं। रोजाना कुछ दिनों तक ये काम करते रहें। ये पेट को साफ करने के साथ आंतों और कई अंगों को साफ करता है।

खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीने के फायदे

  • टॉक्सिन्स को निकालता है

खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। ये मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और फिर शरीर में चिपकी गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये फैट को पचाने में मददगार है जो कि आंतों की गति को तेज करता है।

  • लिवर की गति तेज करता है

खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीना लिवर की गति में तेजी लाता है। ये फैट को कम करता है और फैटी लिवर की समस्या में कमी लाता है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को तेज करता है लिवर की समस्या में कमी लाता है। इससे मोटापा भी कम होता है। तो, इन तमाम कारणों से सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पिएं।

E-Paper