
गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। गर्मी के साथ ही कई तरह की समस्याएं होने लगती है। गर्मी में पेट को ठंडा रखने के साथ डिटॉक्स करना भी जरूरी होता है। शरीर को डिटॉक्स करने से विषैले पदार्थ आसानी से बाहर होते है और शरीर भी हेल्दी रहता है। कई लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बाहर से बनी चीजों का सहारा लेते है। ये चीजें महंगी होने के साथ शरीर के लिए भी हानिकारक होती है। ऐसे में घर पर ही आसानी तरीकों से शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है। डिटॉक्स करने से वजन घटाने भी नियंत्रित में रहता है और पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
नींबू
नींबू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयन, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर होते है और शरीर डिटॉक्स होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और पेट में गैस, अपच और बदहजमी जैसी समस्याएं दूर होती है।
फल
गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फलों का सेवन करना भी जरूरी होता है। फल में भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ डिटॉक्स करने में मदद करते है। गर्मी में फल खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और विषैले पदार्थ आसानी से बाहर होते है। गर्मियों में तरबूज, खरबूजा आदि को जरूर खाना चाहिए।
एक्सरसाइज करे
एक्सरसाइज करने से शरीर फुर्तिला रहने के साथ शरीर डिटॉक्स भी होता है। रोज सुबह एक्सरसाइज करने से पाचन तंत्र हेल्दी होता है और शरीर भी डिटॉक्स होता है। एक्सरसाइज के साथ योग भी किया जा सकता है। ऐसा करने से मूड भी फ्रेश रहता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर डिटॉक्स होने के साथ लीवर और पाचन तंत्र को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। ग्रीन टी से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। ग्रीन टी वजन को कम करने में मददगार होती है। गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ग्रीन टी आसानी से पी जा सकती है।
भरपूर नींद लें
जी हां, शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींद लेना भी आवश्यक होता है। रात को 7 से 8 घंटे अवश्य सोएं। भरपूर नींद लेने से चेहरा ग्लोइंग होता है और पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। अच्छी नींद लेने से शरीर डिटॉक्स होता है और स्किन को रिपेयर करने में भी मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन तरीकों को अपनाएं।