कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और साउथ अफ्रीका से लाये गए चीतों का किया गया भारतीय नामकरण…

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और साउथ अफ्रीका से लाये गए चीतों का भारतीय नामकरण कर दिया गया है। चीतों को लोकप्रिय बनाने और आम लोगों के बीच इन जीवो के प्रति संवेदनशीलता की भावना पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के दौरान इनके नामकरण के लिए लोगों से सुझाव देने के लिए कहा था। सरकार द्वारा आयोजित नाम सुझाने के लिए हुई प्रतिस्पर्धा में 11565 लोगों ने भाग लिया था। एक चयन समिति ने सुझाए गए नामों में से महत्व और प्रासंगिकता के आधार पर नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के लिए नामों का चयन किया है।
सभी नर और मादा चीतों के भारतीय नाम रखा गया है। अब नर चीतो में ओवान का नाम पवन, एल्टन का नाम गौरव, फ्रेडी का नाम शौर्य रखा गया है। वहीं, नामीबिया से लाई गई मादा चीता मैअशा का नाम आशा, सवाना का नाम नभा, तिबलिसी का नाम धात्री, ओर चार शावकों को जन्म देने वाली शियाया का नाम ज्वाला रखा गया है। फिंडा गेम रिजर्व से लाई गई वयस्क मादा का नाम दक्षा, वयस्क नर में से एक का वायु दूसरे का अग्नि नाम रखा गया है। मापेसू रिजर्व से लाई गई मादा को निर्वा नाम दिया गया है। कालाहारी के स्वालू रिजर्व से लाई गई वयस्क मादा को गामिनी, अल्प वयस्क को वीरा, वयस्क नर को तेजस, अल्प वयस्क नर को सूरज नाम दिया गया है। वाटर वर्ग रिजर्व से लाई गई वयस्क माता का नाम धीरा वयस्क नर एक का उदय, दूसरे का प्रभास और वहीं तीसरे का पावक नाम रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस पर 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका के नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को बाड़े में छोड़ा था। दूसरी खेप में दक्षिण अफ्रीका से आए 12 चीतों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा था। जिससे कूनो नेशनल पार्क में 10 नर चीता और 10 मादा चीता मिलकर कुल चीतों की संख्या 20 हो गई थी। बता दें, कूनो नेशनल पार्क में 27 मार्च को सासा नाम की मादा चीता की मौत हो गई थी। सासा की किडनी में इंफेक्शन होने की वजह से सासा ने दम तोड़ दिया था। वहीं, एक बड़ी खुशखबरी मिली कि मादा चीता सियाया ने 29 मार्च को कूनो नेशनल पार्क के जंगल में घनी झाड़ियों के बीच चार शावकों को जन्म दिया है। अब कूनो नेशनल पार्क में 9 मादा चिता ओर 10 नर चिता व चार शावक है।
E-Paper