कर्नाटक पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से की मुलाकात..

कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक पहुंचे हैं। उन्होंने आज सुबह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के बेंगलुरु स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री ने येदियुरप्पा संग नाश्ता किया। साथ ही में पूर्व मंत्री के आवास पर राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

पीएम और शाह लगातार कर रहें हैं कर्नाटक दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार कर्नाटक दौरों की मदद से बीजेपी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सरगर्मी तेज करने में जुट गई है।

यहीं नहीं, बीजेपी विधानसभा चुनावों के साथ- साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। अमित शाह गुरुवार (23 मार्च) की रात कर्नाटक के लिए निकले थे।

 

E-Paper