शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय..

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह एवं नक्षत्रों को सभी चीजों का मूल माना जाता है। ग्रहों की चाल और उनकी दशा एवं योग के आधार पर ही सभी राशियों के लिए भविष्यवाणियां की जाती है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण ग्रह शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें दैत्य गुरु भी कहा गया है। बता दें कि वैवाहिक सुख, भौतिक सुख, प्रतिभा, सौंदर्य और समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह जिस जातक की कुंडली में उच्च स्थान पर होते हैं, उस व्यक्ति को इन सभी सुखों की प्राप्ति होती है। किंतु जब शुक्र ग्रह अशुभ स्थिति में उपस्थित होते हैं तो व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। साथ ही स्वास्थ्य, धन, परिवार और सामाजिक क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कई उपाय भी बताए गए हैं। जिनका पालन करने से जातक शुक्र देव को प्रसन्न कर सकते हैं और आने वाले संकटों को टाल सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कुछ आसान उपाय।

शुक्र ग्रह को उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को प्रतिदिन ‘ॐ शुं शुक्राय नम:‘ या ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:‘ इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से सभी नकारात्मकता दूर हो जाती है और शुक्र देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • ज्योतिष विद्वान यह भी बताते हैं कि शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को शुक्रवार का व्रत अवश्य रखना चाहिए। इस दिन विशेष रूप से खीर बनाकर छोटी कन्याओं को बांटे और शुक्र देव से दोष निवारण की प्रार्थना करें। ऐसा करना व्यक्ति के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होता है और जीवन में सुख-समृद्धि वापस लौट आती है।
  • जिस जातक की कुंडली में शुक्र अशुभ स्थान पर है उसे हर दिन पानी में बड़ी इलायची डालकर स्नान करना चाहिए। इस ज्योतिष उपाय का पालन करने से शुक्र दोष से मुक्ति मिल जाती है और सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
  • हिंदू धर्म में किसी भी दोष को दूर करने के लिए दान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए शुक्र दोष को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को दूध, दही, घी, कपूर, सफेद वस्त्र या सफेद मोती का दान अवश्य करें। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के
E-Paper