रिलीज हुआ रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का टीजर…

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का आज टीजर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर के जरिए सभी किरदारों की झलक दिखाई गई है। सभी इस दौरान 60 के दशक के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ किरदार डबल रोल में। टीजर की शुरुआत होती है संजय मिश्रा से। संजय मिश्रा कहते हैं, लेडीज एंड जेंटलमैन, वेलकम टू 60 दशक। फिर जॉनी लीवर कहते हैं, वो भी क्या दिन थे जब बच्चे अपने दादा-दादी जी से सवाल पूछा करते थे, गूगल से नहीं। इसके बाद अश्विनि कालसेकर कहती हैं कि उस वक्त न्यूज सिर्फ न्यूज हुआ करती थी, ब्रेकिंग न्यूज नहीं। फिर टीकू तलसानिया कहते हैं कि बच्चे लोरी सुनकर सोते थे, किसी की स्टोरी देखकर नहीं। अरे अपनी पिक्चर सर्कस भी उसी टाइम की कहानी है फिर रणवीर कहते हैं कि सर्कस उस टाइम कहानी है जब लाइफ सिंपल थी क्योंकि तब मां-बाप का प्यार जरूरी था। सोशल मीडिया के लाइक्स नहीं।
जैकलीन कहती हैं कि अरे ये बताओ कि सर्कस आ कब रही है? फिर पूजा हेगड़े कहती हैं अरे ये तो सबको पता है सर्कस क्रिसमस पर आ रही है। फिर बताया जाता है कि जल्द ट्रेलर आएगा 2 दिसंबर को। लेकिन आपको ले जाएगा 1960 में। टीजर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, हमारी दुनिया में स्वागत है। ट्रेलर 2 दिसंबर को आएगा। फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बता दें कि इसमें रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में टीकू तलसानिया, व्रजेश हिर्जे, अश्विनि कालसेकर, मुर्ली शर्मा, विजय पाटकर, सुलभा आर्या और ब्रजेंद्र काला भी हैं। फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग इसी महीने खत्म हुई है। रणवीर ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था। उन्होंने रोहित शेट्टी और वरुण शर्मा के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, शूटिंग खत्म, प्रमोशन की प्लानिंग शुरू। मास्टर फिल्ममेकर के मास्टर प्लान। बता दें कि यह फिल्म विलियम शेक्सपीयर के क्लासिक प्ले द कॉमेडी ऑफ एयर्स पर निर्धारित है। इसमें जुड़वा भाइयों की कहानी दिखाई है जो जन्म के दौरान अलग हो गए थे। फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। रणवीर और रोहित की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म सिम्बा और सूर्यवंशी में साथ में काम कर चुके हैं। हालांकि सूर्यवंशी में रणवीर का कैमियो था।
E-Paper