भाजपा का एक बार फिर आप पर हमला, जानें पूरी ख़बर

तिहाड़ जेल के अंदर से एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो सामने आ रहे हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार आप को घेर रही है। बुधवार को सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वो तिहाड़ जेल के अंदर पौष्टिक आहार लेते नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी को घेर रही है और उनसे सवाल कर रही है। भाजपा सांसद मिनाक्षी लेखी ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि यमुना जी केजरीवाल सरकार के पाप धोते-धोते मैली हो गई हैं।

मिनाक्षी लेखी ने कहा कि अभी जो वीडियो मैंने देखा उससे मैं विचलित हूं। इस प्रकार के आपराधिक छवि वाले लोग राजनीति को बदनाम करते हैं और राजनीति में काम करने वाले लोगों को बदनाम करते हैं। मिनाक्षी लेखी ने काका हाथरसी की एक मशहूर पंक्ति पढ़ते हुए AAP पर निशाना साधा और कहा कि तन उजला, मन मैला…भाषण लच्छेदार..ऊपर सत्याचार अंदर भ्रष्टाचार। ये पंक्तियां आम आदमी पार्टी पर सटीक बैठती हैं। आपराधिक छवि वाले लोग राजनीति में है और यहां आकर राजनीति को ही बदनाम कर दिया।

मिनाक्षी लेखी ने आगे कहा कि एक मंत्री जो अभी जेल में है, कई मामलों में उसपर जांच चल रही है। लेकिन फिर भी उसे मंत्री पद से नहीं हटाया गया। फिर वो जेल में बैठ कर उगाही का काम करता है। जेल के अंदर पूरा ऐशो आराम चल रहा है। टीवी चल रहा है और पैरों की मालिश हो रही है। एक बड़ा विषय यह भी है कि जो व्यक्ति पैरों की मालिश कर रहा है वो इनके नजदीकी बन गये हैं। क्या जनता इन बातों का मुआयना नहीं करेगी। जो लोग सभी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं वो खुद ऐसी हरकतों में संलिप्त हैं।

आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। जब भी कोई बात होती है कि वो दूसरे पर ऊंगली उठाती है। यमुना मैली हो गई है इनके पाप धोते-धोते। आप के जो मुखिया हैं उन्हें दिल्ली की कोई चिंता नहीं है। उन्हें सिर्फ यह उगाही का अड्डा लगता है। यमुना मैली हो गई इनके पाप धोते-धोते। आम आदमी पार्टी के नेताओं में संयम और शालीनता नहीं है। मिनाक्षी लेखी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया खुद को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं पर असलियत में जनता कट्टर भ्रष्ट केजरीवाल की सच्चाई जान चुकी है।

E-Paper