प्रियंका चोपड़ा ने साझा की अपनी बेटी मालती की झलक…

प्रियंका चोपड़ा मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। वह अपनी बेटी मालती मैरी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक उसका चेहरा नहीं दिखाया है। रीसेंट इंस्टा पोस्ट में प्रियंका-निक की बेटी का आधा चेहरा दिख रहा है। वह सो रही है और प्रियंका ने फोटो पर प्यार लुटाया है। वैसे प्रियंका ने अब तक जितनी तस्वीरें पोस्ट की हैं उन्हें देखकर लोग बेटी को निक जोनस जैसा बता रहे हैं।

सोती दिखी क्यूट मालती

सिलेब्स किड्स को लेकर उनके फैन्स में अलग तरह का अट्रैक्शन होता है। वे उनके बच्चों की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि वह समय-समय पर उसकी झलक देती रहती हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह सो रही है और उसकी नाक और होंठ दिखाई दे रहे हैं।

लोग बोले निक जैसे होंठ

प्रियंका चोपड़ा के फैन पेजज पर यह तस्वीर वायरल है। फैन्स मालती पर प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही सूरत मालती से मिलाई है। एक यूजर ने लिखा है, वह बहुत सुंदर और प्यारी है। एक और ने लिखा है, अगर आप उसे थोड़ा पास से देखेंगे तो उसके होंठ निक जैसे हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, मालती की हर तस्वीर से धीरे-धीरे उसका पूरा चेहरा सामने आ रहा है।

तस्वीरें शेयर करती रहती हैं प्रियंका

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह मालती को दुलार रही थीं। निक उनके पास लेटे थे। इसे देखकर भी लोग बोल रहे थे कि मालती निक जोनस के बचपन जैसी दिख रही हैं। प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी मालती की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था की मालती दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है।

E-Paper