
Eyesight जब आंखों की रोशनी कम होने लगती है तो आपको चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस का सहारा लेना पड़ता है। आजकल ये समस्या बच्चों में भी पाया जाता है। लेकिन डायट में इन चीजों को शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता हैृ।
आजकल आंखों की रोशनी का कम होना आम बात है। बदलती जीवनशैली की वजह से ये समस्या उत्पन्न हो रही है। पहले बढ़ती उम्र में ही आंखों की रोशनी कम होती थी लेकिन आजकल ये समस्या हर उम्र के लोगों में पाई जाती है। हालांकि आंखों की रोशनी कम होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- आनुवांशिक, कमजोरी, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना आदि कई कारण हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं, नेचुरल तरीके से आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय के बारे में…
बादाम
कई बार आंखें लाल हो जाती है, पानी आने लगता है और भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्या कमजोरी के कारण होती है। आप रात में लगभग आठ बादाम भिंगो लें। सुबह में इसे पीस लें और पानी में मिलाकर खा लें। इससे आपके आंखों को कॉफी फायदा मिलेगा।
आंवला
इसमें विटामिन-C की भरपूर मात्रा पायी जाती है। यह सेहत के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आप आंवले का रस आधा कप पानी में मिलाएं और सुबह-शाम इसका सेवन करें। आप आंवले का मुरब्बा, चटनी भी भोजन में शामिल कर सकते हैं।
सरसो का तेल
यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना रात में सोते समय अपने पैर के तलवे पर सरसो का तेल मालिश करें।
त्रिफाला
इसके चूर्ण को पानी में भिगो लें। कुछ समय बाद उस पानी को छान लें, फिर इससे आंखों को धोएं। आंखें स्वस्थ रहेंगी।
अंजीर और किशमिश
ये भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। आप रात 10 किशमिश और 2 अंजीर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसे खा लें।
