जानिए 16 सितम्बर 2022 का राशिफल: जाने आज आपकी किस्मत देगी आपका साथ या नहीं ?

मेष राशि – प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। वृष राशि – आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कारोबारियों को अचानक धन लाभ होगा। कोई खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है, जिसे पाकर मन प्रसन्न हो जायेगा। इस राशि के लोग परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे, जिससे दाम्पत्य संबंध मधुर बनेंगे। घर में बच्चों के साथ खेलना एक अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। चिड़ियों को बाजरा डालें, आपका मन प्रसन्न रहेगा। मिथुन राशि – आज ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। रिश्तों में पनपी गलतफहमियों दूर हो सकती हैं। व्यापार धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन में सफलता मिलेगी। कर्क राशि – आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे. व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। सिंह राशि – आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि की महिलाएँ रसोई के लिए ज़रूरी सामान की खरीदारी में व्यस्त हो सकती हैं। टेंशन में आप कोई जरूरी सामान भूल सकती हैं, इसलिए लिस्ट पहले ही बना लें। बिजनेस संबंधी कोई निर्णय ले रहे हैं, तो उस पर एक बार फिर से अच्छे से सोच-विचार कर लें। आज कोई ऐसा काम न करें, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। कुत्ते को रोटी खिलाएं, काम में आ रही रुकावटें खत्म होगी। कन्या राशि – आज रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश करें। धन लाभ होगा। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ ले जा सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएं। पार्टनर की भावनाओं को समझें। आज के दिन क्रोध करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, इससे अपने कार्य बिगड़ेंगे और व्यापार में हानि होने की संभावनाएं बनेगी। तुला राशि – आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर पर काबू पाने के लिए किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। आपके आक्रामक मिज़ाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं, उनको आपसे और ज़्यादा परेशानी होगी। वृश्चिक राशि – आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। किसी मित्र की मदद से आप राहत की सांस लेंगे। इस राशि के कारोबारियों को धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के खिलाड़ियों की रुचि अध्यात्म की ओर हो सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। यात्रा आनन्दमय रहेगी। मंदिर में गोले-मिश्री का दान करें, आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धनु राशि – आज सेहत से जुड़ी समस्याएं आपको परेशानी दे सकती हैं। समूहों में शिरकत दिलचस्प लेकिन खर्चीली रहेगी। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। आप अपनी समझदारी से कठिन काम भी सरलता से पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत आगे चलकर आपके लिए बहुत कारगर साबित होगी। मकर राशि – आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। मुहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी। दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। अगर किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। कुंभ राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। इस राशि के विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके कामों को बेहतर परिणाम मिलेगा। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन शुभ है। आज परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज ऊँ शब्द का सस्वर उच्चारण करें, संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। मीन राशि – आज हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है। स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपका कार्य न बिगड़े, इसका ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ।
E-Paper