छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा नेता यहां विकास का माडल देखने आए  

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता यहां विकास का माडल देखने आए हैं। बघेल ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए, कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य में कांग्रेस सरकार के विकास माडल का अध्ययन करने के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। बघेल ने यह बयान तब दिया है, जब नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस को भाई और बहन की पार्टी बताया और कहा कि भाजपा वंशवाद संस्कृति के खिलाफ है।

केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती भाजपा

सीएम बघेल ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘भाजपा हमारे राज्य माडल को जानने के लिए यहां आती है। हमारी योजनाओं को केंद्र ने अपनाया है।’ मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘भाजपा अकेले नहीं लड़ती है। वह ED, IT और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती है।’ उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में नए सचिवालय भवन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘उन्होंने (भाजपा) ने हजारों करोड़ खर्च किए और माचिस के समान एक सचिवालय बनाया, जिसकी खिड़कियां हर बार हवा चलने पर खटकती हैं।’

‘कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी’

जेपी नड्डा ने रायपुर में एक बैठक में कहा था, ‘कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी है। मुख्यमंत्री बघेल इन दिनों भारत जोड़ो रैलियों में जा रहे हैं। उन्हें पहले अपनी पार्टी को समेटने की जरूरत है। हमारी लड़ाई पारिवारिक राजनीति के खिलाफ है।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक राजनीतिक प्रवृति को बदल दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे लोग विकास के खिलाफ होते हैं और केवल कांग्रेस का खजाना भरना चाहते हैं। यहां हमारे आदिवासी भाईयों की हत्या हो रही है और भूपेश बघेल राहुल गांधी के साथ केरल में घूम रहे हैं।’

नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा बेहद खास

बता दें कि नड्डा शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक रोड शो में भाग लिया। नड्डा की यह यात्रा खास माना जा रहा है क्योंकि इस समय पूरे देश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। कांग्रेस खुद को मजबूत करने के लिए भार
E-Paper