एक्ने से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल खाने की कई सारी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन पर एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक, बेकिंग सोड़ा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीसेप्ट‍िक व एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन पर बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने का सही तरीका।

कैसे इस्तेमाल करें बेकिंग सोडा

1) बेकिंग सोडा और शहद

इसके लिए आपको चाहिए 1 बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद, 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, गर्म पानी। एक्ने पक इसे लगाने के लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा और शहद मिलाएं। पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर या सिर्फ इफेक्टिव जगह पर लगाएं। फिर गर्म पानी में कपड़े को डुबोएं कर निचोड़ें और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। जब कपड़ा ठंडा हो जाए तो इससे मास्क को पोंछ लें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं।

 

2) बेकिंग सोडा और एलोवेरा

इसके लिए 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा,  1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे एक्ने पर लगाएं। कुछ देर के लिए सूखने दें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। अब एक मॉइस्चराइजर लगएं।

3) बेकिंग सोडा, दही और नींबू

एक्ने से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा, दही और नींबू का रस मिलाएं। इसका क्रीमी पेस्ट तैयार करना है। इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर थपथपा कर सुखा लें। फिर फेस सीरम या मॉइस्चराइजर लगाएं। नींबू का रस आपकी त्वचा को धूप में ऐसे में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।

4) बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर 

एप्पल साइडर विनेगर को पानी के साथ पतला करें। फिर पानी के मिश्रण में बेकिंग सोडा मिलाएं। पेस्ट को अफेक्टिड एरिया पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं।

E-Paper