जानिए 16 जून 2022 का राशिफल और क्या कहते है आज आपके सितारे

1. मेष राशिफल चन्द्रमा नवम व द्वादश गुरु आर्थिक लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। शुक्र शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
2. वृष राशिफल- सूर्य द्वितीय व आज का दिन   चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन  हो सकता है। चन्द्रमा व शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। 3. मिथुन राशिफल- गुरु व चन्द्रमा जॉब में प्रगति देंगे। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें। 4.कर्क राशिफल– आज का दिन व्यवसाय में सफलता का समय है। छात्र कॅरियर को लेकर असमंजस में होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें। 5. सिंह राशिफल- सूर्य का एकादश गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें। 6. कन्या राशिफल- दशम सूर्य,चतुर्थ चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। गणेश की पूजा करते रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। पीले फलों  का दान करें। 7. तुला राशिफल- व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री किष्किंधाकांड का पाठ लाभदायी रहेगा। 8. वृश्चिक राशिफल- आज जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। सूर्य पूजा करें। 9. धनु राशिफल- गुरु इसी राशि में व सूर्य मिथुन में हैं।  व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। अन्न व वस्त्र  दान करें। 10. मकर राशिफल- चन्द्रमा द्वादश व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें। 11. कुंभ राशिफल- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें । बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। उड़द का दान करें। 12. मीन राशिफल- शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।
E-Paper