खंडवा जिले के छैगांवमाखन ब्लॉक के ग्राम बरुड़ में कोरोना संंक्रमित महिला का कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ दिनों पूर्व छैगांवमाखन ब्लॉक में गर्भवती महिला संक्रमित पाई गई थी। शनिवार सुबह महिला की तबीयत खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुड़ में प्रसव कराया गया। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। जिला महामारी अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया ग्राम बरुड़ की गर्भवती महिला कुछ दिनों पहले संक्रमित आई थी। सामान्य लक्षण होने के कारण उसे होम आइसोलेट किया गया था। शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरुड़ में लाया गया। जहां पर स्टाफ नर्स आकांक्षा यादव ने प्रसव कराया। बच्चे का जिसका वजन 2 किलो 600 ग्राम है। 187 सक्रिय मरीज जिले में 29 दिसंबर के बाद से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह तक 187 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। 1 दिन पहले शुक्रवार को 63 मरीज संक्रमित मिले थे। जो पहली और दूसरी लहर में 24 घंटे में मिले मरीजों में सबसे अधिक संख्या है। तेज हुई मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने चालानी कार्रवाई तेज कर दी है। रोजाना सुबह से मोघट थाने के सामने, नगर निगम चौराहे, घंटाघर क्षेत्र और माता चौक सहित अन्य क्षेत्रों में मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।
E-Paper