दिल्ली: रोहिणी गैंगवार में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर को रोहिणी के पास हुए एक गैंगवार में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें दिल्ली के रोहिणी में सेक्टर 16 और 17 में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने पाया कि घटना के दौरान हरियाणा के रोहतक निवासी दीपक नाम का एक व्यक्ति गोली से घायल हो गया था, जिसने बाद रोहिणी के बीएसए अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर को हुई फायरिंग के दौरान मौके से 9 एमएम की एक गोली और 7.65 एमएम का एक खाली कारतूस बरामद हुआ था। पुलिस ने इस घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने और टेक्निकल सर्विलॉन्स की मदद से साहिल सोलंकी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान सोलंकी ने खुलासा किया कि वह कपिल मान, रोहित राणा और नवीन शर्मा के संपर्क में था। उसने यह भी कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद पुलिस ने कपिल मान, रोहित राणा और नवी शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच की जा रही है।

टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्तौल, दो देशी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नई दिल्ली निवासी कासिफ अली उर्फ ​​मिशाम (27) के रूप में हुई है।

पूछताछ में पता चला कि कासिफ 2014 में दिल्ली पुलिस के जवानों पर हमला करने और उनसे पिस्टल छीनने व छह अन्य अपराधों में शामिल था। वह लंबे समय से टिल्लू ताजपुरिया गिरोह से जुड़ा हुआ है।

E-Paper