– संयुक्त किसान मोर्चे के साथ सभी वर्ग के लोग डट के खड़े हों : उस्मान लुधियानवीं

  • शाही इमाम पंजाब की ओर से भारत बंद के समर्थन का ऐलान

लुधियाना: संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से 27 सितंबर को भारत बंद का समर्थन करते हुए आज लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद से शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवीं ने ऐलान किया कि सभी धर्मों के लोग अपने किसान भाइयों के साथ हैं। उन्होने कहा कि किसान आंदोलन भारत की मिट्टी का आंदोलन है, इसलिए जरूरी है कि सभी लोग अपने किसान भाइयों का साथ दें। शाही इमाम पंजाब ने कहा कि दुख और हैरत की बात यह है कि कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन की ओर केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी जिद्द छोड़ कर किसानों की बात मान लेनी चाहिए, अगर किसान खुशहाल होगा तभी देश भी तरक्की करेगा। शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवीं ने कहा कि आए दिन शहीद हो रहे किसानों की लाज रखते हुए सरकार को अपना अडिय़ल रवैय्या बदल लेना चाहिए।

E-Paper