रोजाना इतनी मात्रा में अखरोट का सेवन करने से मिलेगा दुबलेपन से छुटकारा

सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार अनिवार्य है। लापरवाही बरतने पर कई बीमारियां दस्तक देती हैं। खासकर खानपान में पोषक तत्वों की कमी के चलते व्यक्ति दुर्बल होने लगता है। विशेषज्ञों की मानें तो अनुचित खानपान की वजह से मोटापा और दुबलेपन की समस्या होती है। अगर संतुलित मात्रा से कम खाते हैं, तो व्यक्ति कमजोर और दुबला हो जाता है। वहीं, अधिक खाने से व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है। इसके लिए संतुलित आहार लें। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना अखरोट का सेवन करें। कई शोधों में दावा किया गया है कि अखरोट के सेवन से वजन बढ़ता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

क्या कहती है शोध

रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में अखरोट के फायदे को बताया गया है। इस शोध में दावा किया गया है कि रोजाना अखरोट के सेवन करने से वजन बढ़ता है। इस शोध में शामिल लोगों को रोजाना डाइट में 35 ग्राम अखरोट खाने की सलाह दी गई। 6 महीने शोध में शामिल लोगों के वजन में 3 किलो की वृद्धि देखी गई। इसके लिए दुबलेपन से शिकार व्यक्ति अपनी डाइट में अखरोट को शामिल कर सकते हैं।

कैसे करें सेवन

इसके लिए रात में सोने से पहले 2-3 अखरोट भिगोकर रख दें। अगली सुबह भीगे अखरोट का सेवन करें। इससे अधिक अखरोट एक साथ न खाएं। इसके लिए अखरोट को डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप चाहे तो स्मूदी में अखरोट मिलाकर सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज रोग में भी अखरोट फायदेमंद साबित होता है।

घी चीनी का सेवन करें

विशेषज्ञों की मानें तो खाना खाने से आधा घंटे पहले एक चम्मच घी और चीनी का सेवन करने से भी वजन बढ़ता है। इसके लिए रोजाना दिन और रात में खाना खाने से पहले घी और चीनी का सेवन करें। साथ ही केले और दूध का सेवन करना भी फायदेमंद साबित होता है।

E-Paper