आपकी सेहत के लिए बहुत गुणकारी है मौसमी, जान लें इसके फायदे

गर्मियों में जूस पीना हर किसी को पसंद होता है। मौसमी का जूस स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मौसंबी में फ्लेवोनॉइड्स नामक तत्व पाया जाता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में लाभदायक होती है। मौसमी के सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। 

मौसमी के सेवन के फायदे: 

# मौसंबी के रस में पोटेशियम काफी मात्रा में मौजूद होता है। कब्ज आदि की समस्या को ठीक करने के लिए भी मौसमी फायदेमंद होती है। कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए कुछ मात्रा में मौसमी का रस पीए।

# मौसमी में एंटीऑक्सिडेंट और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। जिससे आँखों की देखभाल में मदद मिलती है। सादे पानी में कुछ बुँदे मौसमी के रस की डालकर अपने आँखों को धोए।

# स्कर्वी रोग विटामिन सी की कमी से होने वाला रोग है। इस रोग की रोकथान के लिए मौसमी का सेवन लाभदायक होता है क्योंकि मौसमी में विटामिन सी की उचित मात्रा पायी जाती है।

E-Paper