परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर का खोला ये बड़ा राज, सरेआम बताई ये बात

बॉलीवुड हसीना परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन होस्ट की। इस सेशन के दौरान परिणीति अपने बचपन की यादों से लेकर फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ और अन्य विषयों से जुड़े फैंस के सवालों का जवाब दी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार अर्जुन कपूर से जुड़े एक सीक्रेट को भी बताया है, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।  इतना ही नहीं अर्जुन ने भी एक्ट्रेस की बात पर सहमती जताते हुए उसे इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

दरअसल, ‘आस्क मी एनीथिंग सेशन ‘ के दौरान एक फैन ने परिणीति से पूछा कि अर्जुन कपूर के एक सीक्रेट के बारें में बताएं। इस सवाल का जवाब देते हुए परिणीति ने अर्जुन के साथ तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा, “बाहर से सख्त, अंदर से सॉफ्टी”। 

परिणीति की बात से सहमत हुए अर्जुन कपूर

मजे की बात ये है कि अर्जुन ने भी परिणीति की बातों पर सहमती जताते हुए एक्ट्रेस के इस जवाब को अपने इंस्टा स्टोरी से शेयर किया है। वह इंस्टाग्राम स्टोरीज पर री-पोस्ट करते हुए लिखते हैं, “यह सच है,” इसके साथ उन्होंने कई इमोजी भी शेयर किया है। 

फरार 2 के लिए तैयार हैं अर्जुन- परिणीति 

इसके बाद एक फैन ने ‘संदीप और पिंकी फरार’ के सीक्वल की संभावना पर एक सवाल किया, जिसका जवाब देते हुए वह अर्जुन को टैग करते हुए लिखती हैं,  ‘बाबा और मैं फरार 2 के लिए तैयार हैं। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह IMDb रेटिंग में विश्वास करती हैं। तो उन्होंने अपनी फिल्म की ‘संदीप और पिंकी फरार’ का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखती हैं कि एसएपीएफ की रेटिंग दर्शकों द्वारा इसे देखने के बाद 1 से बढ़कर 6.3 हो गई। 

प्रियंका के साथ शेयर की अनसीन फोटो

फिल्म के अलावा जब फैन ने उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा के संग एक अनसीन फोटो की मांग तो एक्ट्रेस ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, देख लो मिल गई। इस फोटो में प्रियंका साड़ी में दिख रही हैं तो परिणीति जींस में दिख रही हैं। 

परिणीति की इस साल रिलीज हुई ये फिल्में

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म में परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग को खूब सराहना मिली है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। संदीप और पिंकी फरार’ के अलावा परिणीति की दो और फिल्में द गर्ल ऑन द ट्रेन, साइना इस साल रिलीज हुई हैं।  

इन फिल्मों ने नजर आएंगी परिणीति 

इन फिल्मों के बाद अब अफकमिंग डे में परिणीती अजय देवगन के साथ ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और रणबीर कपूर के साथ लीड रोल फिल्म ‘ऐनिमल’ में नजर आएंगी। 

E-Paper