8 जून का 2021 का राशिफल: जानिए आज का अपना भाग्यफल….

मेष- आज नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर हो सकता हैं। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा ध्यान रहे कि आज दूसरों के मामले में दखल न दें। पिता की सेहत खराब हो सकती है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

वृषभ- आज बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। आज विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। इसके अलावा ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन – आज तंगी से निजात मिलेगी, धन लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसी के साथ लाइफ पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेंगी। आज दुश्मन नुकसान करवा सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ा धैर्य रखना होगा।


कर्क – आज आपके लिए फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। आज कुछ मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ेगा। इसी के साथ निवेश के लिए समय ठीक नहीं है।


सिंह – आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। इसके अलावा आज पैसा उधार देने से बचें। मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी।


कन्या – आज आपको अटका हुा पैसा वापस मिल सकता है। सफलता मिल सकती है। सेहत के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

तुला – आज कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। काम का बोझ बढ़ सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती है।

वृश्चिक – आज कुछ अच्छे और नए अनुभव हो सकते हैं। इसके अलावा विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। आज बिना सोचे-समझे पैसा निवेश न करें।

धनु – आज भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम न लें। यात्रा के दौरान धन हानि हो सकती है।

मकर – आज पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। दुश्मनों से सुलह हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। खर्च बढ़ने से भी तनाव हो सकता है।

कुंभ – आज सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। गलत तरीके से पैसा कमाने में दिमाग न लगाएं।

मीन – आज मेहनत का पूरा फायदा मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा।

E-Paper