रिलेशन में लड़कों की इन आदतों को पसंद नहीं करती हैं उनकी महिला मित्र, जानिए…

रिश्ता कोई भी हो दिल से होना बहुत जरुरी है। जब लड़का-लड़की जब एक रिश्ते में बंध जाते हैं तो उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं का भी ध्यान रखना पड़ता है। चाहे वो पति-पत्नी हो या प्यारे दोस्त। लड़कियों के मुकाबले लड़कों का स्वभाव थोड़ा अलग होता है जिससे वे कई बार ऐसी हरकतें करते हैं जो उनकी महिला मित्र को पसंद नहीं आती है।

ये बातें पसंद नहीं करती हैं महिला मित्र

# हर लड़के को फ्लर्टिंग करने की बुरी आदत होती है। किसी भी सुंदर लड़की को देख कर लड़कों की आंखें उस पर टिक जाती हैं और फ्लर्टिंग शुरू हो जाती है। इस आदत को लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करतीं है।

# लड़कियां जब अपने पार्टनर को फोन या मैसेज करें और आगे से उन्हें कोई जवाब न मिले तो लड़कियों को बहुत गुस्सा आता है। अपने पार्टनर की इस हरकत को लड़की बिल्कुल पसंद नहीं करती है।

# कई लड़के हर बात पर झगड़ा शुरू कर देते हैं। हर छोटी-मोटी बात पर गुस्सा करना और झगड़ना लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आता है।

# कुछ लड़कों का स्वभाव इस तरह का होता है कि वे लड़कियों का बिल्कुल सम्मान नहीं करते है जो लड़के अपनी महिला मित्र का हर बात पर अपमान कर दें। ऐसे लड़के लड़कियों को अच्छे नहीं लगते है। 

E-Paper