बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, MDM अस्पताल में कराया गया भर्ती

जोधपुर: बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विवादास्पद धर्मगुरु आसाराम का COVID-19 पॉजिटिव गया है। उन्हें जोधपुर, राजस्थान के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



जेल में 12 अन्य कैदियों के साथ उनका टेस्‍ट पॉजिटिव था। आसाराम एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में है। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद फरवरी में आसाराम को जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बलात्कार के मामले में दोषी करार दिए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद आसाराम फिलहाल जोधपुर जेल में बंद हैं। इससे पहले, आसाराम ने राजस्थान उच्च न्यायालय में बलात्कार के मामले में अपनी सजा के खिलाफ अपील दायर की थी।

16 साल की लड़की से बलात्कार के मामले में आसाराम को SC/ST कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2013 में एक नाबालिग लड़की ने आसाराम पर जोधपुर के पास मणाई आश्रम में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। बाद में उन्हें 2014 में मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था।

आसाराम पर POCSO, किशोर न्याय अधिनियम, बलात्कार, आपराधिक साजिश के तहत आरोप लगाए गए थे। उन्होंने 2014 में सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई।

अप्रैल 2018 में आसाराम को नाबालिग से बलात्कार का दोषी पाया गया। अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

E-Paper