इस महिला ने जांघों के बीच तरबूज कुचल कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनियाभर में कई अजीबोगरीब लोग हैं जो अपने कारनामों से सभी को हैरान कर देते हैं। अब आज हम आपको एक ऐसी ही महिला से मिलवाने जा रहे हैं। इन्होने अपने काम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं यूक्रेन की एक महिला की जिसने सबसे तेज समय में जांघों के बीच 3 तरबूज कुचलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

इस महिला का नाम Olga Liashchuk है जिसने 14.65 सेकंड्स में अपनी जांघों के बीच 3 तरबूज कुचलने का कारनामा किया। अब उसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर भी किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। ओल्गा यह चाहती थीं कि वह दुनिया की सबसे मजबूत महिला बने। ऐसे में उन्होंने मेहनत करनी शुरू की जो वह आज भी कर रही हैं।

आप शेयर किये गए इस वीडियो में देख सकते हैं कैसे ओल्गा ने फटाफट बड़े-बड़े तरबूजों को अपनी जांघों के बीच ऐसे कुचल दिया जैसे वो कोई आम या केला जैसा छोटा, मुलायम फल हो। वैसे इस रिकॉर्ड को सफलतापूर्वक बनाने वाली ओल्गा का कहना है, ”उन्हें लगा था कि ये दूसरे स्ट्रेंग्थ रिकॉर्ड की तुलना में आसान होगा, पर ये काफी कठिन था।” अब सोशल मीडिया पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग महिला की तारीफों के पूल बांधते दिखाई दे रहे हैं।

E-Paper