मोनालिसा कैट-फाइट करती आई नजर, तेजी से वीडियो हो रहा वायरल

मोनालिसा टीवी की मशहूर अदाकरा है और उन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। आप जानते ही होंगे मोनालिसा की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और लोग उनके फोटो से लेकर उनके वीडियो तक कोई पसंद करते हैं। मोनालिसा के फोटोज और वीडियोज शेयर करते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है। अब इस समय मोनालिसा का नया वीडियो छाया हुआ है जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में मोनालिसा जमकर फाइट करती नजर आ रही हैं।

जी दरअसल इस वीडियो को देख फैंस दंग रह गए हैं और सभी कमेंट में मोनलिसा को जीतने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो में मोनालिसा काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और इस बात में कोई शक नहीं है। वैसे मोनालिसा का अंदाज सभी को दीवाना बना देता है और इस बार भी यही हो रहा है। इस समय एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि वे डंडा पकड़ दूसरी महिला से लड़ रही हैं। दोनों की बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है।

आए दिन मोनालिसा अपने ग्लैमरस फोटोज को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा विस्वास है। उन्होंने अपने काम से सभी को अपने दीवाना बनाया है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकीं हैं और इन दिनों वह ‘नमक इश्क का’ सीरियल में नजर आ रही हैं।

E-Paper