अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान
सीतापुर। भीषण गर्मी में लोग बिजली कटौती से बेहाल हैं। तहसील मुख्यालय होने के बाद भी रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा। तहसील को 20 घंटे की जगह महज 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। वह भी बार-बार ट्रि¨पग के साथ। ऐसे में बिजली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कटौती से तहसील मुख्यालय के लोग बहुत परेशान हैं। इससे नगर में जलापूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र की हालत और भी खराब है। वहां 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित है। वहां तो 7 से 8 घंटे ही बिजली दी जा रही है। ऐसे में जहां लोग परेशान हैं, वहीं किसान खेतों की ¨सचाई नहीं कर पा रहे। जो बिजली आती भी है, वह बार बार कटती रहती है। सरकारी दावों के विपरीत बिजली आपूर्ति से लोग हलकान हैं। इसके अलावा अक्सर फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रहती है।
इसके बाद भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा। बिजली आधारित उद्योग धंधे भी प्रभावित हैं। इस बाबत एसडीओ लहरपुर प्रहलाद नरायन ने कहा कि कंट्रोल से मिल रही बिजली के अनुसार ही आपूर्ति की जा रही है। इमरजेंसी कटौती कब और किस समय हो जाए निश्चित नहीं रहता। गर्मी बढ़ने पर यह समस्या आती है। बारिश शुरू होते ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।