लखनऊ से लखीमपुर जाते समय  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

सीतापुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा० महेन्द्र नाथ पाण्डेय का लखनऊ से लखीमपुर जाते समय हरगांव के मुख्य चौराहे पर भाजपा के कार्य कर्ताओं ने फूल माला से जोर दार स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा० महेन्द्र नाथ पाण्डेय सडक मार्ग से कार द्वारा लखनऊ से लखीमपुर जा रहे थे इस बीच हरगांव पहुंचने पर भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य विजय कुमार मिश्र, ने भारत माता के जयघोष के साथ फूल माला से प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय जी का जोर दार स्वागत किया। 

उक्त के अतिरिक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री उदित बाजपेयी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजेन्द्र शुक्ल, नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राकेश सेठ महामंत्री चन्द्र मोहन तिवारी सेलूमऊ भाजपा अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भाजपा महामंत्री संजय दीक्षित भाजपा नेता श्री गोपाल शास्त्री सुनील मिश्र बब्बू सरदार हरभजन सिंह सरदार हरदेव सिंह अनुपम सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया।

E-Paper