7500 कर्मचारी और CM योगी संग शुरू किया गया गोमती सफाई अभियान
लखनऊ। गोमती नदी सफाई महाअभियान की शुरुआत आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। सुबह आठ बजे महाअभियान की शुरुआत करते हुये योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सफाई को लेकर सपना देखा था जिसे आज हमें साकार करना है। झूलेलाल पार्क से अभियान की शुरुआत के समय मंत्री मंत्री रीता बहुगुणा, ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, स्वाति सिंह, मोहसिन रजा मौजूद रहे।