
सलमान खान की ‘रेस-3’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 29 करोड़ से ज्यादा कमाई की है. यह इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों में ज्यादा है. 2018 में रिलीज हुई किसी भी फिल्म ने पहले दिन 29 करोड़ की कमाई नहीं की है. भले ही ‘रेस 3’ 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई हो लेकिन सलमान की पिछली कई फिल्मों से यह पीछे छूट गई है. पहले दिन के कमाई के मामले में सलमान की 3 ऐसी फिल्में हैं जो ‘रेस 3’ पर भारी पड़ी है. आइए आपको बताते हैं सलमान की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है…
‘प्रेम रतन धन पायो’
‘प्रेम रतन धन पायो’ 12 नवंबर 2015 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 40.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पहले दिन की कमाई के मामले में सलमान की अबतक की यह सबसे बड़ी फिल्म है.
‘सुल्तान’
‘सुल्तान’ 6 जुलाई 2016 को हुई थी. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 36.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म में सलमान ने पहलवान भूमिका में नजर आए.
‘टाइगर जिंदा है’
22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई ‘टाइगर जिंदा है’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी. फिल्म में सलमान रॉ एजेंट की भूमिका में दिखे.
‘एक था टाइगर’
15 अगस्त 2012 को स्वतंत्रा दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘एक था टाइगर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 32. 92 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. फिल्म में सलमान के अपोजिट कैटरीना हैं.