सलमान खान के घर पहुंचे धोनी और साक्षी तो कुछ ऐसा दिखा नजारा: विडियो

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं और खाली वक्त का वो भरपूर मजा ले रहे हैं. IPL खत्म होने के बाद धोनी रांची लौट गए थे लेकिन रविवार को वो मुंबई में नजर आए. धोनी को पत्नी साक्षी संग सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में देखा गया.

सलमान के घर पहुंचने वालों में रीयल लाइफ धोनी के अलावा रील लाइफ धोनी यानी सुशांत सिंह राजपूत भी वहां नजर आए. इसके अलावा सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी वहां नजर आईं. यूलिया ने देर तक धोनी की पत्नी साक्षी से बातचीत की.

https://www.instagram.com/p/Bj4TVS7H179/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/Bj4Wx1yHkhP/?utm_source=ig_embed

फिलहाल, क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी की फील्ड पर वापसी 27 जून को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से होगी.

E-Paper