सीतापुर में मनाया गया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का जन्मदिन

सीतापुर। विधायक ज्ञान तिवारी ने मंगलवार को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर अपने विधानसभा क्षेत्र को कई सड़कों का तोहफा दिया विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान चार सड़कों  का शिलान्यास किया यह सड़के  बन जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन का बेहतर लाभ मिल सकेगा करीब सवा तीन करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली यह वह सड़के हैं जो वर्षों से विकास की राह देख रही थी।

मालूम हो क्षेत्र के लोग इन सड़कों के नव निर्माण की मांग वर्षों से करते चले आ रहे थे विधायक ज्ञान तिवारी ने विधायक बनने के बाद इनकी सुध ली और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से आग्रह करके इन सड़कों को मंजूरी दिलाई और मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ चार स्थानों पर जाकर इन सड़कों का पूजन करके शिलान्यास किया इस अवसर पर विधायक ज्ञान तिवारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी प्रदेश की योगी सरकार के लिए विकास पहली प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि देश के विकास के साथ ही हम लोग अपने क्षेत्र के विकास के प्रति काफी सजग हैं छोटी से छोटी समस्याओं को हम लोग सप्ताहिक सरकार के समक्ष रखते हैं सरकार के मंत्री इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और उनका समाधान करने का प्रयास किया जाता है विधायक ने कहा सेवता विधानसभा विकास के नाम पर काफी पिछडी हुई  विधानसभा है.

यहां पेयजल ,स्कूल, स्वास्थ्य ,बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की अत्यधिक आवश्यकता है उनका प्रयास है उनके 5 वर्ष के कार्यकाल में सेवता विधानसभा अग्रणी विधानसभा की ओर अग्रसर हो उन्होंने कहा यह सड़के बन जाने से  ग्रामीणों को जहां आवागमन का बेहतर लाभ मिलेगा वही इन मार्गों के बन जाने से लोगों को अपने विकास व व्यवसाय में इसका लाभ मिलेगा।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, प्रधान अशोक वाजपेई, निर्मल मिश्रा ,सरदार सुरेंद्र सिंह, ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी शिब्बू सहित क्षेत्र के भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

E-Paper