
लखनऊ राजा बाज़ार वार्ड के बाग़ मक्का छेत्र में खुदी सड़के,सीवर व पेयजल की समस्या को लेकर दो दिन पूर्व हक़ीक़त टुडे में छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए विधायक लखनऊ मध्य, न्याय एवं विधि मंत्री ब्रजेश पाठक पीडित जनता तक खुद अपने लाव लश्कर के साथ जा पहुचे,जहां मंत्री ने जनता से उनकी समस्याएं सुनी तथा पूरे छेत्र का निरीक्षण किया,मंत्री ने बाग़ मक्का मोहल्ले में खुदी हुई सड़क देख कर लोगो से जानना चाहा कि ये सड़क कैसे खुदी है.
जनता ने मंत्री को बताया कि कैसे पिछले 6 वर्षों से पार्षद व पूर्व विधायक ने इस छेत्र की उपेछा की है, लोगों ने बताया कि पूर्व पार्षद अब पार्षद पति अबरार किस तरह से उनलोगों को अपने घर से अपमानित करके भगा देता है, उसका कहना है कि बाग़ मक्का के लोगों ने बी जे पी को वोट दिया है तो अपनी समस्याओं का समाधान बी जे पी के नेताओं से करवाएं, जिस छेत्र से मुझे वोट नही मिला मै वहां कभी कोई विकास कार्य नही करवाऊंगा, लेकिन सोमवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक अन्धेरे में उम्मीद की किरण बन कर बाग़ मक्का की जनता के सामने जा पहुचे अपने विधायक (कैबिनेट मंत्री) को अपने बीच देख कर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

छेत्रीय जनता ने मंत्री को छेत्र में पेयजल,टूटी सड़कें,व सीवर की समस्या से अवगत कराया, विधि मंत्री ने जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा अपनी विधायक निधि से तत्काल सड़क बनाये जाने व पेयजल की समसया को खत्म करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, अपने विधायक कैबिनेट मंत्री द्वारा तत्काल समस्या के समाधान का आदेश अधिकारियों को देता देख कर जनता के चेहरे खुशी से खिल उठे, बाग़ मक्का की जनता ने अपने मंत्री से आग्रह किया कि सड़क बन जाने पर वह उसका उद्घाटन स्वयं करें जिसे मंत्री ब्रजेश पाठक ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।