रणबीर कपूर से इम्प्रेस हुई वाणी कपूर, कहा- कुछ ऐसा…

फिल्म ‘शमशेर’ में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम करने के लिए तैयार अभिनेत्री वाणी कपूर का मानना है कि ‘पावरहाउस ऑफ टेलैंट’ के साथ काम करना शानदार होगा. वाणी ने कहा, “कलाकार के रूप में रणबीर जैसे ‘पावरहाउस ऑफ टेलैंट’ के साथ काम करना शानदार होगा. एक ऐसा व्यक्ति जिसकी मैं प्रशंसक हूं और जिनकी फिल्में देखना मुझे हमेशा से पसंद है.”

मारधाड़ से भरपूर यह फिल्म करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित होगी. उन्होंने कहा, “यह प्रशंसा की बात है कि करण (मल्होत्रा) ने मुझमें यह किरदार निभाने की क्षमता देखी. ‘शमशेरा’ एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और मुझे यह सौभाग्य मिला और इस तरह की अलग और दिलचस्प भूमिका मिली.”

फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग साल 2018 के अंत में शुरू होगी और 2019 के मध्य तक शूटिंग पूरी हो जाएगी.वाणी फिल्म में रणबीर की प्रेमिका की भूमिका में हैं और वह मुख्य चरित्र को दिखाने में अहम होगी. यशराज फिल्म्स ‘शुद्ध देसी रोमांस’ (2013) से फिल्म जगत में कदम रखने वाली के वाणी की इस प्रोडक्शन हाउस के साथ यह तीसरी फिल्म है. वह ‘बेफिक्रे’ (2016) में भी काम किया था. इस फिल्म में संजय दत्त ने भी अभिनय किया है. इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी.

E-Paper