नगर निगम अधिकारी व पार्षद बने योगी सरकार की बदनामी का कारण
बजबजाती नालियां जगह जगह कूड़े के ढेर खुदी सड़कें क्या ऐसे ही होगा स्वच्छ भारत का सपना साकार, सपा पार्षद अबरार पिछली सरकार के कार्यकाल तक सफाई व्यवस्था का थोड़ा बहुत खयाल रखता था क्यो की वो समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता था,अब उसकी पत्नी पार्षद है लेकिन जबसे योगी सरकार बनी है तबसे पार्षद (पति) की नीयत सरकार को बदनाम करने की रही है यही कारण है कि राजा बाज़ार वार्ड के बाग़ मक्का में 2 महीने पहले जल निकासी के लिए पाइप लाइन डलवाई गई थी, उसके बाद से अब तक सड़क खुदी पड़ी है.
लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, 2 माह बीत जाने के बाद अभी तक सड़क नही बनवाई गई,पार्षद व नगर निगम अधिकारियों से कई बार गली और नालियां बनवाने केलिए कहा गया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई, छेत्रीय पार्षद व नगर निगम जोन 2 के अधिकारियों की मिली भगत योगी सरकार की बदनामी का कारण बन रही है, गली बनवाने की मांग को लेकर पार्षद के घर गए छेत्रीय लोगों को पार्षद पति अबरार ये कह कर भगा देता है कि और बनवाओ भाजपा की सरकार, नहीं होगा कोई काम, पार्षद पति की गुंडई और नगर निगम अधिकारियों की कुम्भकर्णी नींद खत्म होने का नाम नहीं ले रही, जनता में रोष है लोगों का कहना है कि पार्षद ने तो पूरे छेत्र को नरक बना ही रखा है, लेकिन छेत्रीय विधायक ब्रजेश पाठक भी जीतने के बाद से आज तक छेत्र में नहीं आये। छेत्रीय लोग अब आर पार की लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं,लोगों का कहना है कि अब वो अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के आवास का घिराव करेंगे,लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आस लगाए हैं कि मुख्यमंत्री ही अब उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।