
सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र में आज अलस्सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब 8 बजे के करीब मुन्दगोपाल और महमूदाबाद के बीच पुल के पास एक प्रेमी युगल एक दूसरे का हाथ दुप्पट्टे से बांध कर रेल पटरी पर लेट गया और उन पर पूरी मालगाड़ी गुज़र गयी।
सूचना पाकर आनन फानन में पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक जनपद बाराबंकी के बताए जारहे हैं। मृतक युगल जनपद बाराबंकी के रहने वाले बताए जारहे हैं।