दिल्ली में सूर्यग्रहण की वजह से छाया अंधेरा, ऐसा लगा कि दिन में ही हुई रात….

राजधानी दिल्ली में सूर्यग्रहण की वजह से अंधेरा छा गया। ऐसा लगा कि दिन में ही रात हो गई। सूर्य ग्रहण के दौरान आकाश में सूर्य का अद्भुत नजारा देखा गया। काफी देर तक यह अंधेरा छाया रहा। इसकी वजह से  विजिबिलिटी कम हो गई।

सूर्य ग्रहण की यह अद्भुत तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे की रात में चंद्रमा बादलों के बीच दिखाई देता है।

एएनआइ की तरफ से जारी तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे सूर्य बादलों में छिप गया है। बहुत ध्यान पर ही देखने पर सूर्य नजर आ रहा है।

राजधानी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के ऊपर सूर्य ग्रहण का नजारा बड़ा ही मनमोहक दिखा। ऐसा लगा कि सूर्य पेड़ों की पत्तियों में छिप गया है।

दिल्ली के इंडिया गेट पर भी सूर्य ग्रहण की वजह से अंधेरा दिखाई दिया। दोपहर में ऐसा लगा कि शाम हो गई है।

सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर सूर्य ग्रहण लगते ही दिल्ली में कुछ इस तरह सूर्य दिखाई दिया। इसकी वजह से विजिबिलिटी कम हो गयी।

जैसे-जैसे सूर्य ग्रहण का समय खत्म होने को आया वैसे-वैसे सूर्य का नजारा भी अलग-अलग दिखाई देने लगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण पर सूर्य की स्थिति कुछ इस तरह होती हुई दिखाई दी।

सूर्य ग्रहण की वजह से दोपहर में ही अंधेरा छाने लगा। सूर्य को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कि बादलों में  चांद दिखाई दे रहा है।

वहीं, दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सूर्य ग्रहण को देखकर ऐसा लगा जैसे कि चंद्रमा दिखाई दे रहा है। सूर्य ग्रहण की आकर्षक तस्वीर लोगों ने कैमरे में कैद कर ली।

सूर्य ग्रहण को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के नेहरू तारामंडल भी पहुंचे।

विजय चौक पर फिल्म वाले चश्मे से सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देख खुश होते बच्चे।

वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई दिखा। यहां पर भी दिन में अंधेरा हो गया।

इस दौरान गाजियाबाद में लोगों ने कुछ इस अंदाज में सूर्य ग्रहण की तस्वीरों को कैद किया।

बता दें कि दिल्ली में सूर्य ग्रहण सुबह 10.20 मिनट पर शुरू हुआ। यह शाम तीन बजकर पांच मिनट पर खत्म हो गया।

E-Paper