एक बार मदद के लिए फिर आगे आये एमएलसी सीतापुर

आदमखोर कुत्तो के हमले से जख्मी सोनम आखिरकार जिंदगी की लड़ाई हार गई और हमेशा हमेशा के लिए काल के गाल में समा गई। दो दिन पहले आदमखोर कुत्तो के हमले से घायल सोनम पुत्री छोटेलाल भार्गव निवासी ग्राम खैरमपुर भिभरी थानाक्षेत्र खैराबाद, ने परसो अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया जिंदगी मौत से झूझती सोनम अस्पताल से जल्द ही घर जाने को व्याकुल थी लेकिन इस मासूम को ये जरा सा भी ये एहसास न था कि अब वो  अपने घर कभी नही लौटेगी।

दुख की इस घड़ी में एक बार पुनः खबर का संज्ञान लेते हुए  राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मा अखिलेश यादव जी के निर्देश पर एमएलसी  सीतापुर आनंद भदौरिया के छोटे भाई  ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात  की एवम परिजनों को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया तथा समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की तरफ से  50000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र यादव,रामलखन यादव जिला पंचायत सदस्य,जर्रार अहमद,असद,रोबिन सिंह यादव , महिपाल यादव ,मुनीश कुमार आदि उपस्थित थे.

E-Paper