सीतापुर: मिशन इन्द्रधनुष अभियान का दूसरा चरण 21 मई से होगा शुरू

सीतापुर।  मिशन इन्द्रधनुष अभियान का दूसरा चरण 21मई से शुरू होगा। इसकी सफल के लिये शनिवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ देवकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुयी। इसमें शत प्रतिशत टीकाकरण के लिये पहले से ही डयू लिस्ट तैयार करने का निर्देश दे दिये गये है मिशन इन्द्रधनुष अभियान को सफल बनायें।

सीएमओ डा आरके नैयर ने अवगत कराया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत 21 मई से 25 मई तक चलेगावाले विशेष सघन मिशन इन्द्रधनुश अभियान को सफल बनाना सभी का दायित्व है।बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, डीपीओ राजकपूर, डीआईओ डा पीके सिंह, समस्त एसीएमओ, डब्लूएचओ के डा0 पुनीत मिश्रा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एंव सूचना अधिकारी राजकुमार, डीपीएम सुजीत वर्मा, समस्त अधीक्षक व यूनीसेफ, कोर, एनजीओ व स्वंय सेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
E-Paper