इस सरकार में सबसे ज्यादा दलितों को सम्मान मिला-सुरेश पासी 

एंकर — विभागीय समीक्षा और निरीक्षण करने आए प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं शहरी नियोजन  राज्य मंत्री सुरेश पासी ने भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले के बयान को खारिज करते है प्रदेश सरकार को दलित हितैषी बताया और अखिलेश यादव के कर्नाटक चुनाव को लेकर किये गए टवीट पर पलटवार किया साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्ना देशद्रोही थे उनका फ़ोटो पूरे देश मे नही लगनी चाहिए उन्होंने कुत्तों के आदमखोर होने के चलते हुई बच्चो की मौतों पर दुख जताते हुए कहा कि जल्द ही सब संज्ञान में आ जायेगा कि ऐसी घटनाएं किस वजह से हो रही है।
वीओ 01 — उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शहरी नियोजन एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री सुरेश पासी ने जनपद भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बात की ।——दलितों को लेकर सांसद सावित्रीबाई फुले के सरकार पर सवाल उठाने को लेकर किए गए सवाल पर सुरेश पासी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि————– मैं भी दलित हूं ऐसा तो कहीं नहीं है कि दलितों को डराया धमकाया जा रहा है हमें तो लगता है इस सरकार से ज्यादा और किसी सरकार में दलितों को कुछ मिला नहीं हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं उसमें उज्ज्वला योजना चलाते हैं तो सबसे ज्यादा दलित को लाभ मिलता है ग्रामीण आवास में मिल रहा है तो सबसे ज्यादा दलित को मिल रहा है पेंशन योजना चल रही है तो उसमें सबसे ज्यादा लाभ दलितों को मिला है जो शहरी योजना है सबसे ज्यादा लाभ दलितों को मिल रहा है मैं उनके बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाह रहा हूं जो योजनाएं चल रही है दलित ही सबसे पीछे था आज सब कुछ दलित के लिए हो रहा है और मैं केवल उत्तर प्रदेश की बात करूं तो डेढ़ दर्जन सांसद भारतीय जनता पार्टी से है करीब 60 विधायक दलित भारतीय जनता पार्टी से हैं और उत्तर प्रदेश में 4 मिनिस्टर भी दलित हैं जिसमें से 1 कैबिनेट मिनिस्टर हैं 3 राज्य मंत्री हैं तो दलितों को तो सम्मान मिल रहा है भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं क्यों उनको क्या दिक्कत है लेकिन दलित को सम्मान मिल रहा है इस पार्टी में.
 
वीओ 02 — पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कर्नाटक चुनाव के बाद हालात के सवाल पर किए गए ट्वीट को लेकर उन्होंने कहा ——-यह तो यह तो विपक्षियों का सोचना है उनका कहना है बाकी इससे पहले भी देश में इमरजेंसी लगी थी यह लोग जो कहते हैं कि संविधान का हनन हो रहा तो क्या उस समय नही हुआ था सरदार वल्लभ भाई पटेल के पक्ष में लगभग पूरा देश था और उनको प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया तो यह किसकी देन थी बाकी हम कर्नाटक की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई देना चाहते हैं उन्होंने वहां पर 106 सीटें दिया और निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कर्नाटक का विकास  होगा।
 
वीओ 03 — सुरेश पासी ने कहा कि मेरा जो मानना है कि देश का जो बंटवारा हुआ है  जिन्ना की वजह से देश का बंटवारा हुआ है तो हम तो जिन्ना को आदर्शवादी नहीं कह सकते बिल्कुल उनकी  की वजह से देश का बंटवारा हुआ तो हम तो उन्हें देशद्रोही कहेंगे उनसे जो सवाल किया गया कि उनकी पार्टी केस्वामी  प्रसाद मौर्य  तो जिन्ना के पक्ष में बयान दे चुके है तो उन्होंने कहा कि उन सबका अलग-अलग मानना है मेरा यह मानना है कि फोटो नहीं चाहिए पूरे देश में कहीं भी नहीं लगनी चाहिए। 
वीओ 04 — आदमखोर कुत्तों के हमलो से लोगों  हो रही बच्चों की मौतों के सवाल पर राज्य मंत्री ने कहा देखिए जो भी बच्चों के साथ घटनाएं हो रही हैं यह  तो बहुत दुखद बात है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए हमारी सरकार इस पर बहुत संवेदनशील है और बहुत जल्द ही वह सब संज्ञान में आ जाएगा और अधिकारी भी लगे हुए हैं वह कौन से कुत्ते हैं कुत्ते हैं या कोई और ऐसे जानवर हैं  कुत्ते तो बहुत कम बच्चों खाते हैं हमला कर सकते हैं हो सकता है कोई और जानवर हो  हम लोग लगातार कर रहे हैं लेकिन जब वह पकड़ में नहीं आया है बहुत कुछ नहीं कह सकते जब आ जाएगा पकड़ में तो ही सफल मानेंगे।
E-Paper