
एंकर– सूबे में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं हरदोई में वैवाहिक समारोह के दौरान घर के पड़ोस में काम कर रही युवती को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा जिस पर उसे बचाने के लिए उसके जीजा ने विरोध किया तो दरिंदों ने धारदार हथियार से वारकर उसे घायल कर दिया गंभीर हालत में साली की इज्जत बचाने के लिए घायल हुए जीजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.
वीओ — साली की अस्मत बचाने के लिए विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल करने का यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के थाना सांडी इलाके के गांव भुडिया का है।जहां सीतापुर जिले के थाना पिसावा के गांव खेरवा के रहने वाले गुड्डू को अपनी साली की इज़्ज़त बचाने की कीमत चुकानी पड़ी।दरअसल गुड्डू अपनी चचेरी साली की शादी में अपनी ससुराल आया था वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान गुड्डू की साली घर के पड़ोस में खेत पर काम कर रही थी तभी उसके चीखने का शोर सुनाई दिया चीख पुकार सुनकर घर से बाहर निकले परिजनों ने देखा तो पड़ोसी गांव के दो युवक मुसू नन्हे उसकी साली को छेड़ रहे थे और जबरिया उसे खींचने का प्रयास कर रहे थे तभी इस बात का गुड्डू ने जब विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर पहले उसकी पिटाई की और फिर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर फरार हो गए मामले की सूचना हंड्रेड डायल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे देख गंभीर हालत में देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपियों गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाईट — गुड्डू पीड़ित
बाईट — विपिन मिश्रा (एसपी)