
लखनऊ: रमजान शुरू होने से पहले लख़नऊ पश्चिम के संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण आज लखनऊ पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीस मीटिंग का आयोजन किया। जिसमे रमज़ान के साथ बड़ा मंगल और शिया समुदाय के दो जुलूस भी निकाले जाते हैं, धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई राजधानी पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के साथ लखनऊ पश्चिम के थाना सआदतगंज और थाना चौक में एक साथ आयोजित की पीस कमेटी की मीटिंग।
एस पी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मीटिंग में शामिल होकर क्षेत्रीय लोगों को संबोधित किया और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात करते हुए लोगों से शांतिपूर्वक और सौहार्दय के साथ अपने अपने धार्मिक पर्व मनाने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया के ज़रिये फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया के जरिये दंगा भड़काने औए कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने की चेतावनी भी दी।
मीटिंग में सी.ओ.चौक डी.पी.तिवारी, चौक एस.एच.ओ.उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, सआदतगंज एस.एच.ओ.नीरज ओझा ने भी क्षेत्र वासियों से सौहार्दय बनाये रखने की अपील की तथा कानून व्यवस्था में सहयोग किये जाने की बात की। क्षेत्र वासियों,मुतावल्लियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,पुलिस मित्रों तथा संभ्रांत नागरिकों ने पीस कमेटी की मीटिंग में भारी मात्रा में शामिल हो कर मीटिंग को सफल बनाया तथा पुलिस को हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।