स्वामी प्रसाद मौर्य का बीजेपी सांसद और आज़म खान पर पलटवार

एंकर — हरदोई एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले व सपा नेता आज़म खान पर साधा निशाना ।

Maurya On BJP MP Savitri — श्रम मंत्री ने बीजेपी सांसद के प्रदेश में आरजकता और लोकतंत्र के खतरे वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि सावित्री जी को भविष्य के लिए कोई खतरा महसूस हो रहा है, इसीलिए ये सारे के सारे बयान पेशबन्दी में दिए जा रहे है, वो भाजपा के आशीर्वाद से ही वो सांसद बनी है, उनको इस बात को नही भूलना चाहिए ,जब हमारा मुद्दा विकास का है तो हमे दाय बाये झांकने की ज़रूरत नही है।

Maurya On SP Leader Aazam Khan — आज़म खान पर तंज कसते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी जी और योगी जी को आज़म खान से सबक लेने की ज़रूरत नही है , ये लोग स्वयं सबक सिखाने वाले लोग है , इसलिए आज़म खान को अपनी राय अपने पार्टी के लोगो को देने की आवश्यकता है क्योंकि समाजवादी पार्टी का बंटाधार हो रहा है और आज वो अपनी डूबती हुई नैया बचने में भी असफल हो रहे है ।

E-Paper