
सीतापुर। अटरिया थाना क्ष्रेत्र के ग्राम ललता पुरवा मजरा कसावा में आज शाम एक किसान ने बैंक के कर्ज और फसल की खराबी से परेशान होकर आत्म हत्या कर ली। भुरऊ लोध 30 पुत्र शिव राम लोध निवासी ललता पुरवा मजरा कसावा आज घर में अकेला था।
तभी शाम को तीन बजे के बाद वह साड़ी का फंदा लगाकर छत में पड़ी टीन की बल्ली से लटक गया। पत्नी बब्बी अपने दो पुत्रों व दो पुत्रियो को लेकर दो दिन पूर्व एक शादी समारोह में गयी हुई थी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति ने दो वर्ष पूर्व बैंक ऑफ इण्डिया शाखा इटौंजा जिला लखनऊ से किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख के ऋण लिया था। उसे आशा थी कि लिया गया कर्ज माफ हो जायेगा। लेकिन कर्ज माफ नही हुआ । बैंक जमा करने का दबाव बना रहा था।जबकि अन्य लोगों का माफ हो गया। खेती भी बहुत कम तीन बीघे का आसपास है।
इसको लेकर वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी को लेकर आज अकेले में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारी जनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जहां एक ओर किसान के परिजन किसान के बैंक से परेशान होने का आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर तहसीलदार सिधौली ने किसान की मौत का कारण उसके शराबी होना बताते हुए मौत का मखौल उड़ा डाला। घटना की सूचना मिलते ही एसओ योगेन्द्र सिंह ने पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।